होली,फाग गायन एवं होली मयूर नृत्य की शानदार प्रस्तुति

भोपाल, उत्तराधिकार श्रृंखला के अन्तर्गत जनजातीय संग्रहालय में सुश्री रश्मि अग्रवाल एवं साथी – दिल्ली द्वारा होली/ होली,फाग गायन एवं होली मयूर नृत्य की शानदार प्रस्तुति गायन एवं सुश्री भावना सारस्वत-वृन्दावन द्वारा होली/मयूर नृत्य का प्रदर्शन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय ग्राँ-प्री अवार्ड से सम्मानित पहली भारतीय महिला रश्मि अग्रवाल ने अपने सह कलाकारों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत अमीर खुसरो के सूफियाना कलाम – आज रंग है री… से की। तत्पश्चात उन्होंने उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों यथा बरसाने ,बनारस, बृज, भोजपुरी, बुन्देली एवं राजस्थान के पारंपरिक होली/फाग गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपनी प्रस्तुति में विन्दादीन महाराज की ठुमरी के बाद समापन प्रसिद्ध होली गीत रंग बरसे भीगे चुनर से किया।
दूसरी प्रस्तुति में सुश्री भावना सारस्वत ने नृत्य की शुरूआत ब्रज के प्रसिद्ध मयूर नृत्य से की, इसमें आपने भगवान कृष्ण के मयूर रूप को राधा संग नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति का समापन ब्रज की ख्यात और पारम्परिक लठमार और फूलों की होली से करते हुए दर्शक-श्रोताओं को भावपूर्ण रंग से सराबोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *