कथुरिया आयुक्त नगर निगम सतना पदस्थ

भोपाल, राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के सुरेन्द्र कुमार कथुरिया, अपर कलेक्टर जबलपुर की सेवाएँ नगरीय विकास एवं आवास विभाग को सौंपते हुए आयुक्त, नगर निगम, सतना पदस्थ किया गया है।
उधर,राप्रसे के 19 अधिकारी स्थानांतरित किए गए हैं। इनमें अमर बहादुर सिंह का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए अब उन्हें मुख्य महाप्रबंधक मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी जबलपुर पदस्थ किया गया है। संयुक्त कलेक्टर मुकेश कुमार जैन अपर कलेक्टर रायसेन (प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत होने के बाद पद-स्थापना) दतिया, अशोक कुमार ओहरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह, सुरेश चंद वर्मा को अपर कलेक्टर अलीराजपुर, एन.एस. राजावत को अपर कलेक्टर आगर-मालवा, बाबूलाल कोचले को अपर कलेक्टर हरदा, बूटा सिंह इवने को अपर कलेक्टर खण्डवा, आनंद कोपरिहा को अपर कलेक्टर जबलपुर (प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत होने के बाद पद-स्थापना) पदस्थ किया गया है।हृदयेश श्रीवास्तव को उपायुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर, श्रीमती मधु नाहर को अवर सचिव मंत्रालय, सुश्री रंजना पाटने को उपायुक्त राहत भोपाल, भूपेन्द्र कुमार गोयल को संयुक्त कलेक्टर गुना और श्रीमती प्रियंका गोयल को संयुक्त कलेक्टर हरदा, बिहारी सिंह को डिप्टी कलेक्टर इंदौर, लक्ष्मीकांत पाण्डे को डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी, मुकेश कुमार शर्मा को डिप्टी कलेक्टर भिण्ड, श्रीमती उमा करारे को क्षेत्रीय उपायुक्त भू-अभिलेख ग्वालियर और दिलीप पाण्डे को डिप्टी कलेक्टर उमरिया पदस्थ किया गया है। राजेन्द्र सिंह डिप्टी कलेक्टर खरगोन का उप संचालक एनव्हीडीए इंदौर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *