21 वन अधिकारी स्थानांतरित,16 पदोन्नत

भोपाल, राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 21 अधिकारी का स्थानांतरण करते हुए नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक में निरंकार सिंह को प्रतिनियुक्ति पर राज्य लघु वनोपज संघ, रमेश कुमार गुप्ता को (कार्य आयोजना) भोपाल, श्रीमती हेमावती बर्मन को लघु वनोपज संघ, आनंद कुमार को (उत्पादन), अतुल कुमार जैन को राज्य वन विकास निगम, चितरंजन त्यागी की सेवाएँ प्रमुख सलाहकार मध्यप्रदेश योजना आयोग में प्रतिनियुक्ति पर सौंपी गयी हैं।
मुख्य वन संरक्षक में विश्राम सागर शर्मा को इंदौर, महेन्द्र सिंह धाकड़ को सचिव वन विभाग, एच.यू. खान को सागर, श्रीमती समिता राजौरा को क्षेत्र संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, केप्टन अनिल कुमार खरे को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी वन विभाग भोपाल और के.एस. अलावा को छतरपुर स्थानांतरित किया गया है।
वन संरक्षक मनोज अर्गल को सीहोर वन मण्डल और आनंद कुमार सिंह का तबादला जबलपुर किया गया है। उप वन संरक्षक ए.के.एस. चौहान को वन मण्डलाधिकारी बैतूल, बी.एस. बघेल को दतिया, नाहर सिंह को बुरहानपुर, प्रीतम पाल टिटारे को उमरिया, लालजी मिश्रा को डिण्डोरी, विजय सिंह को होशंगाबाद और एम.एन. त्रिवेदी वन मण्डलाधिकारी छिन्दवाड़ा पदस्थ किया गया है। इधर,16 अधिकारी पदोन्नत हुए हैं. इनमें मुख्य वन संरक्षक से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, 5 को वन संरक्षक से मुख्य वन संरक्षक और 6 को उप वन संरक्षक से वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। वन-विहार राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के संचालक डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव को पदोन्नत कर उनकी सेवाएँ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में संचालक राजीव गांधी जल-ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन में प्रतिनियुक्ति पर सौंपी गयी हैं। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति के बाद राकेश कुमार यादव को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी प्रतिनियुक्ति पर, अमिताभ अग्निहोत्री को डायरेक्टर नेशनल ज्यूलॉजिकल पार्क नई दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर रमेश कुमार श्रीवास्तव को प्रमुख सलाहकार मध्यप्रदेश राज्य योजना आयोग भोपाल प्रतिनियुक्ति पर और कमलेश चतुर्वेदी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, समन्वय भोपाल पदस्थ किया गया है।
वन संरक्षक से मुख्य वन संरक्षक पद पर पदोन्नति के बाद डी.के. अग्रवाल को शिवपुरी, अशोक कुमार सिंह को होशंगाबाद, आर.एस. अलावा को बैतूल, केशव सिंह और के.पी. शर्मा को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल पदस्थ किया गया है। उप वन संरक्षक से वन संरक्षक पद पर पदोन्नति के बाद अमित कुमार दुबे को ग्वालियर, प्रभात कुमार वर्मा को भोपाल, नरेन्द्र कुमार सनोडिय़ा को नरसिंहपुर, वाय.पी. सिंह को धार,चौकसिंह निनामा को श्योपुर और डी.एस. कनेश को राजगढ़ वन मण्डल में पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *