नानक शाह फिल्म के निर्माता सिख पंथ से निष्कासित

अमृतसर,नानक शाह फकीर के निर्माता हरेंद्र सिंह सिक्का को सिख पंत ने निष्कासित कर दिया है। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह के अनुसार अकाल तख्त ने हरेंद्र सिंह सिक्का को सिख पंथ से निष्कासित करने का आदेश जारी किया है। हरेंद्र सिंह सिक्का से अब कोई भी संबंध रखने से सिख समुदाय को मना किया गया है ।
जत्थेदार ने कहा कि फिल्म पर पाबंदी नहीं लगाने से अब जो भी नतीजा निकलेगा, उसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें जिम्मेदार होंगी। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार को गंभीर चेतावनी दी है। यदि सिनेमाघरों में उक्त फिल्म दिखाई जाती है। इसके लिए सिनेमाघरों के मालिक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *