महाराष्ट्र में प्लास्टिक पर जारी रहेगा बैन,3 महीने तक दंडात्मक करवाई पर रोक

मुंबई, महाराष्ट्र में प्लास्टिक बैन के फैसले पर रोक से मुंबई हाईकोर्ट ने इंकार कर दिया है. प्लास्टिक निर्माता एसोसिएशन ने महाराष्ट्र में प्लास्टिक बैन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने प्लास्टिक की थैलियों पर बैन लगा दिया था. इस रोक पर तर्क देते हुए […]

कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी कांग्रेस,दूसरे नंबर पर भाजपा

नई दिल्ली, केन्द्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और प्रमुख विपक्ष की भूमिका में बैठी कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही है। 12 मई को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों में उनका पलड़ा भारी है। कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में है। बीजेपी प्रमुख विपक्ष की भूमिका में है। हाल ही एक मीडिया हाउस […]

न्यूटन सर्वश्रेष्ठ फिल्म, श्रीदेवी बेस्ट अभिनेत्री

मुंबई,65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान शुक्रवार शाम को किया गया। राजकुमार राव की ‘न्यूटन ‘ इस वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला है। श्रीदेवी को बेस्ट अभिनेत्री का खिताब मिला है। ‘बाहुबली-2 ‘ की को तीन अवॉर्ड मिले हैं। अवॉर्ड के साथ ही श्रीदेवी के नाम एक नहीं बल्कि दो-दो उपलब्धियां दर्ज हो […]

कठुआ बलात्कारियों की पैरवी करने वाले भाजपा के दो मंत्रियों का इस्तीफा

श्रीनगर,कठुआ इलाके में 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या के आरोपियों की पैरवी करने वाले भाजपा के दो मंत्रियों लाल सिंह और चंद्रप्रकाश गंगा को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है। दोनों मंत्रियों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बता दें कि दोनों मंत्रियों ने कठुआ कांड में […]

इलाज में लापरवाही,फोर्टिस अस्पताल के 2 डॉक्टर गिरफ्तार

गुरुग्राम, हरियाणा पुलिस ने इलाज में लापरवाही बतरने के आरोप में शुक्रवार को फोर्टिस अस्पताल के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया। डॉक्टरों की गिरफ्तारी सिविल सर्जन की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। गुडग़ांव पुलिस के अनुसार, 51 साल की सीमा घई को हार्ट की बीमारी थी, जिसे मई, 2017 में इलाज के लिए […]

दाम नहीं मिलने पर किसानों ने सड़कों पर फेंके टमाटर,50 पैसे प्रति किग्रा ही मिल पा रहा दाम

नरसिंहपुर,मध्य प्रदेश में सही दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों ने टमाटर को सड़कों पर फेंकना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि टमाटर का दाम एक रुपए किग्रा से भी कम मिल रहा। किसानों का कहना है कि टमाटर में लागत तक नहीं निकल पा रही है। खेत से मंडी तक ले जाने […]

कांग्रेस सांसद कमलनाथ का हेलीकॉप्टर भटका

छिंदवाड़ा,कांग्रेस सांसद कमलनाथ हेलीकॉप्टर पर सवार होकर छिंदवाड़ा से गोटेगांव के झोतेश्वर आश्रम के लिए निकले थे। इस दौरान उनका हेलीकॉप्टर भटक गया। हालांकि, पायलट ने उसे एक खेत में उतार दिया। घटना शुक्रवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार, सांसद कमलनाथ को झोतेश्वर आश्रम में उतरना था। लेकिन, नरसिंहपुर पहुंचते ही उनका हेलीकॉप्टर भटक […]

भाजपा सांसद ऊंटवाल ने दिग्विजय की पत्नी अमृता को बताया ‘आइटम’

इंदौर,मध्य प्रदेश के देवास से सांसद और पूर्व मंत्री मनोहर ऊंटवाल ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकाल में राज्य के लिए तो कुछ नहीं किया, लेकिन वह दिल्ली से एक ‘आइटम’ ज़रूर ले आए। जब मनोहर ऊंटवाल यह बात कह रहे थे, उस समय मंच पर देवास विधायक गायत्री राजे पवार के अलावा […]

पीडि़ता बोली लोकतंत्र की हत्या है चिन्मयानंद पर से रेप केस वापस लेना

नई दिल्ल,रेप केस के आरोपी पूर्व मंत्री और भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद का केस वापस लेने पर पीड़िता ने कहा कि मैं भी किसी बेटी हूं, मुझे इंसाफ चाहिए, केस वापस लेना लोकतंत्र की हत्या जैसा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उप्र सरकार ने स्वामी चिन्मयानंद का लगाए गए रेप केस को खत्म […]

उन्नाव-कठुआ गैंगरेप के खिलाफ राहुल का कैंडल मार्च,भीड़ में प्रियंका से धक्का-मुक्की

नई दिल्ली,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्नाव और कठुआ गैंगरेप के खिलाफ आधी रात को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला और इस बात पर दुख जताया कि देश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। महिलाएं बाहर निकलने से डर रही हैं। इंडिया गेट पर निकाले गए कैंडल मार्च के […]