SBI ने नए साल में होम और कार लोन सस्ते किये,बेस रेट में की कटौती
नई दिल्ली, नए साल 2018 के पहले दिन के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को खास तोहफा दिया है। बैंक ने बेस रेट 8.95 फीसदी से घटाकर 8.65 फीसदी कर दिया है यानि 0.30 फीसदी की कटौती। इस कटौती के बाद एसबीआई का होम और कार लोन सस्ता हो जाएगा। […]
