सैंडविच में बदबू आई तो कहने लगे, ये तो बाहर से मंगवाते है

ग्वालियर,रेलवे स्टेशन स्थित फूड स्टॉल पर जब रेलवे अधिकारियों को सैंडविच में बदबू आई तो स्टॉल पर बैठे कर्मचारी अधिकारियों से कहने लगा कि ये तो बाहर से मंगवाते है। इस पर रेलवे अधिकारियों ने कर्मचारी से कहा कि आप खुद सूंग कर देखों, कितनी बदबू आ रही है। जिस पर रेलवे अधिकारियों ने सभी […]

लो अब शताब्दी के भोजन में निकला मुर्गे का पंख

ग्वालियर, कैग की रिपोर्ट के बाद कठघरे में खड़ी रेलवे की खान-पान व्यवस्था पर शताब्दी एक्सप्रेस की घटना ने मोहर लगा दी। ट्रेन में परोसे गए शाकाहारी भोजन में मुर्गे का पंख निकलने से हंगामा हो गया। अधिकारी मामला शान्त कराते, तब तक एक अन्य यात्री की बिरयानी में कीड़ा निकल आया। हाल ही में […]

लहरिया को मस्तुरी की जनता फिर गायक बनाकर सबक सिखाएगी- जोगी

बिलासपुर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अजीत जोगी ने मस्तुरी विधायक दीलिप लहरिया को निशाने पर लेते हुए कहा कि उसने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है मस्तुरी की जनता को उसे फिर गायक बनाकर सबक सिखाना है। श्री जोगी मस्तुरी में आम सभा को सम्बोधित कर रहे थे। श्री जोगी से पहले कार्यक्रम को […]

चंबल ब्रिज पर ट्रक पलटा, 16 घंटे जाम

ग्वालियर,चंबल नदी के पुल के पास एक रेत से भरा ट्रक पलटने से नेशनल हाईवे-92 पर जाम लग गया। 16 घंटे तक जाम के दौरान दोनों ओर 5-5 किमी तक वाहनों की कतार लग गई। यातायात पुलिस की मदद से जाम को सामान्य किया गया। जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे क्रमांक-92 भिंड से होकर यूपी […]

पैंट्रीकार में सड़े आलू से बन रही थी सब्जी

ग्वालियर, कैग की रिपोर्ट के बाद भी ट्रेनों में घटिया खान-पान पर रोक नहीं लग पा रही है। यात्रियों को घटिया किस्म का खाना खिलाया जा रहा है। उन्हें लोकल ब्रांड का पानी पिलाया जा रहा है। इसके अलावा खान-पान की सामग्री तैयार करने में सफाई का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। गुरुवार […]

झूले की रस्सी गले में फंसने से छात्र की मौत

ग्वालियर, झूले पर बैठकर पढाई कर रहे एक कक्षा 12 वीं के छात्र की गले में रस्सी फंसने से मौत हो गई। घटना उपनगर ग्वालियर के मैदई मोहल्ले की है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनगर ग्वालियर के मैदई मोहल्ले में रहने वाला कक्षा 12 […]

बिजली कड़कने से सिग्नल हुआ ठप्प, ट्रेनें हुई लेट

ग्वालियर, बीते रोज बारिश के दौरान बिजली कड़कने से झांसी और करारी स्टेशन के बीच अप और डाउन के सिगनल खराब होने से यातायात प्रभावित रहा। इससे अप ट्रैक को एक घंटे और डाउन ट्रैक दो घंटे चालू होने में लग गए। इससे ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे की देरी से […]

गवाही से पलटने के लिए नातिन का अपहरण कर दादा पर फेंका तेजाब

ग्वालियर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक भयानक अपराध सामने आया है। यहां पर बाइक सवार दो लोगों ने बुजुर्ग नौशाद खां पर तेजाब फेंक दिया। आशंका जताई जा रही है कि नातिन के अपहरण मामले में गवाही पलटने के लिए बुजुर्ग पर यह हमला किया गया। नौशाद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती […]

स्टेशन पर किन्नरो को नेग मांगना पडा महंगा

ग्वालियर,रेलवे स्टेशन ट्रेन के इंतजार में बैठे एक पुलिस वाले के परिजनों से किन्नरों को नेग मांगना महंगा पड गया। किन्नरों ने जब परिजनों से बदसलूकी की तो आरपीएफ ने चार किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया जानकारी के अनुसार बीती रात प्लेटफार्म क्रमांक एक पर एक पुलिस कर्मी अपने परिवार के साथ भोपाल जाने के […]

लोकसभा में फ़र्ज़ी प्रश्नों पर कांग्रेसी सांसद ने कराई FIR

ग्वालियर/नई दिल्ली, वर्ष 2005 में कांग्रेस सांसद रामसेवक सिंह के फर्जी दस्तखत कर अलग-अलग मंत्रालयों से 31 सवाल पूछने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है । लोकसभा सचिवालय ने इस मामले में फर्जी दस्तखत तो पकड़े थे , लेकिन फर्जीवाड़ा करने वालों का अब तक कुछ पता नहीं चला है। […]