लहरिया को मस्तुरी की जनता फिर गायक बनाकर सबक सिखाएगी- जोगी

बिलासपुर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अजीत जोगी ने मस्तुरी विधायक दीलिप लहरिया को निशाने पर लेते हुए कहा कि उसने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है मस्तुरी की जनता को उसे फिर गायक बनाकर सबक सिखाना है। श्री जोगी मस्तुरी में आम सभा को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री जोगी से पहले कार्यक्रम को जनता कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष संतोष दुबे ने मस्तूरी के 312 बुथो के कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। जोगी की मौजूदगी में सभी का सम्मान करवाया।
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने भाजपा.कांग्रेस को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि ये दोनो पार्टियां सिर्पâ जनता का उपयोग करती है। छत्तीसगढ़ की जनता अब इनके खिलाफ खड़ी हो गयी है। मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र में उमड़ा जन सैलाब को लोग अभी भी याद करते हैं। बस्तर के नगरनार में आदिवासी भाइयों ने भीड़ ने सरकार की नींद चुरा ली है। पूरा प्रदेश अब छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिय़ों की ही सरकार देखना चाहता है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने अपने भाषण में कई बार मस्तुरी की जनता को धन्यवाद दिया,जोगी को भावुक होते देखा। अजीत जोगी ने कहा मस्तुरी ने मुझसे हमेशा प्रेम किया। लोकसभा चुनाव में भाजपा मंत्री के रहते हुए भी मस्तुरी की जनता ने 11000 से अधिक मतो से बढत दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *