BCCI को सहयोग के वादे के साथ यूएई क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल मैचों के आयोजन की अनुमति दी

मुम्बई, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे हुए मैचों का यूएई में आयोजन करने की अनुमति अमीरात क्रिकेट बोर्ड से मिल गयी है। कोरोना महामारी के कारण् आईपीएल का पिछला सत्र भी यूएई में ही हुआ था। आईपीएल के बचे हुए मैचों का यह टूर्नामेंट 18 या 19 सितंबर को […]

इंग्लैंड दौरे पर विराट सहित सभी क्रिकेटर परिवार को ले जा सकेंगे साथ

मुम्बई, कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया के सभी क्रिकेटर अब अपने परिवार को भी इंग्लैंड दौरे पर साथ ले जा सकते हैं। इससे पहले ब्रिटेन सरकार ने भारतीय क्रिकेटरों को अपने परिवार को लाने की इजाजत दे दी। इससे विराट और सभी भारतीय क्रिकेटरों को राहत मिली है। अब इंग्लैंड के पूरे दौरे के […]

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार कोरोना संक्रमित हुए

मुम्बई, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार कोरोना संक्रमित हुए हैं। वह कोरोना के लक्षण पाये जाने के बाद से ही पृथकवास पर हैं। हाल ही में भूवी के पिता का निधन भी कोरोना संक्रमण के कारण हुआ था। उनकी मां भी अभी संक्रमित हुई हैं जबकि पत्नी नूपुर की रिपोर्ट अभी नहीं आई […]

कीवी क्रिकेटर मान रहे टीम इंडिया के लिए अंतिम ग्यारह का चयन होगा चुनौती

क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने कहा है कि इंग्लैंड में होने वाली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए अंतिम ग्यारह का चयन आसान नहीं रहेगा। आईसीसी के ट्विटर अकाउंट पर इस कीवी ऑलराउंडर ने लिखा कि जितने खिलाड़ी भारत के पास है, वो सभी विभागों […]

परिजनों के कोरोना की चपेट में आने पर आठ-नौ दिन नहीं सो पाए आश्विन इसलिए आईपीएल छोड़ घर आये थे घर

मुंबई, रविचंद्रन अश्विन के परिवार के सदस्य जब कोविड-19 महामारी से जूझ रहे थे, तब आईपीएल बायो बबल के अंदर इस आफ स्पिनर की रातों की नींद उड़ी हुई थी और उन्होंने कहा कि उन्हें अपने करीबी लोगों की इस खतरनाक वायरस से उबरने में मदद करने के लिए टूर्नामेंट के बीच से हटना पड़ा […]

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति ने जानिये ऐसा क्या पोस्ट किया कि प्रशंसक हुए हैरान

नई दिल्ली, भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के बीच लगता है सब कुछ ठीक नहीं है। अदिति ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है, जिसने प्रशंसकों के मन में संदेह उभरा है क्योंकि ईशान और अदिति एक दूसरे पोस्ट पर अकसर कमेंट करते हैं, साथ ही साथ […]

डब्लयूटीसी फाइनल का टिकट 2 लाख रुपए में भी खरीद रहे प्रशंसक

लंदन, भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्प्टन में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्लयूटीसी) के फाइनल के लिए क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। ब्रिटिश सरकार ने इन खेलों में सीमित संख्या में दर्शकों के प्रवेश को मंजूरी दे दी है। एक साल के लंबे समय के बाद मैच देखने के लिए लोगों में इस […]

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग का दावा मुरलीधरन के 800 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं अश्विन

सिडनी, भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अभी तक 78 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 409 विकेट लिए हैं। इस 34 वर्षीय गेंदबाज को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने दावा किया है, कि वह बेस्ट ऑफ स्पिनर हैं, और महान श्रीलंकाई मुथैया मुरलीधरन के 800 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ सकते […]

कपिल देव ने कैप्टेन कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ आक्रामक होने से बचने की सलाह दी

नई दिल्ली, भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आखिरी बार भारत ने तीन साल पहले साल 2018 में इंग्लैंड का दौरा किया था। कोहली पिछले दौरे का प्रदर्शन दोहराकर इंग्लैंड में होने वाले छह टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को जिताने का प्रयास करने वाले है। भारतीय टीम को […]

न्यूजीलैंड को डब्ल्यूटीसी फाइनल में अश्विन-जडेजा से ज्यादा खतरा

क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड के क्रिकेटर हेनरी निकोल्स ने कहा है इंग्लैंड में अगले माह होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उनकी टीम को भारतीय तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिनरों से खतरा है। निकोल्स के अनुसार भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमक उनकी टीम के बराबर ही है। इसके बाद भी 18 जून से शुरु […]