भोपाल, मध्य प्रदेश में कोविड की गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अनुसार जिन जिलों में 20 से ज्यादा केस होंगे वहां बढ़ाई जाएगी पाबंदियां। अब इंदौर, भोपाल और जबलपुर के साथ बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन और रतलाम में भी आगामी आदेश तक हर रविवार लॉक डाउन रहेगा। इन शहरों में लॉकडाउन शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा।
सबसे ज्यादा परेशानी की बात यह है कि खरगोन और बैतूल में 50 के ऊपर केस मिले हैं। भोपाल और जबलपुर में कोरोना केस में एक सप्ताह में 100 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि हुई है। सबसे चिंताजनक यह है कि एक्टिव केस 10 हजार के पार हो गए हैं।
-संक्रमण की रफ्तार 7 दिन में दो गुना
मप्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार 7 दिन में दो गुना हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1712 नए संक्रमित मिले हैं। यह आंकड़ा 17 मार्च को 832 था। सबसे ज्यादा परेशानी की बात यह है कि खरगोन और बैतूल में 50 के ऊपर केस मिले हैं। भोपाल और जबलपुर में कोरोना केस में एक सप्ताह में 100 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि हुई है। सबसे चिंताजनक यह है कि एक्टिव केस 10 हजार के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इंदौर में 477 नए संक्रमित मिले हैं। इससे पहले पिछले साल 9 दिसंबर 495 केस सामने आए थे। इसी तरह भोपाल में 385 पॉजिटिव मिले। चार महीने 3 दिन बाद यह एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 20 नवंबर को भोपाल में 378 केस मिले थे। जबलपुर में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। यहां एक दिन में 143 नए संक्रमित मिले हैं।
-दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक
कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण तेज गति से फैल रहा है, उसे ध्यान में रखते हुए केंद्र ने राज्य सरकार को कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने को कहा है। गृह मंत्रालय ने नए निर्देश में कहा है कि मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के तत्काल बाद उसे इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को तुरंत आइसोलेशन में भेजा जाए। इसके अलावा टेस्ट, ट्रैक व ट्रीट प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
-छोटे शहरों में तेजी से फैल रहा संक्रमण
भोपाल, इंदौर और जबलपुर के बाद अब छोटे शहरों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैलना शुरू हो गया है। खरगोन और बैतूल में महाराष्ट्र से आवागमन ज्यादा होता है। यही वजह है कि दोनों शहरों में पॉजिटिव केस की संख्या बढऩा शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटै में खरगोन में 63 और बैतूल में 55 नए संक्रमित मिले हैं।
-जहां संक्रमण ज्यादा, वहां सख्ती होगी
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिन इलाकों में ज्यादा संक्रमण फैल रहा है, वहां ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। फिलहाल माइक्रो कंटेटमेंट बनाए जा रहे हैं, यानी जिस घर में संक्रमित पाया जाता है, उस घर को कंटेनमेंट घोषित किया जा रहा है, लेकिन जिस तरह से केस बढ़ते जा रहा हैं, सरकार फिर से कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी कर रही है।
-बनने लगी संक्रमण की चेन
प्रदेश में एक व्यक्ति से 3 लोगों में कोरोना संक्रमण फैल रहा है। संक्रमण की इस चेन को तोडऩे की जरूरत है। हालांकि प्रशासन ने पिछले दो माह से चैन तोडऩे के कोई ठोस कदम नहीं उठाए। यानी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वालों को ट्रेस नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं, टैस्ट रिपोर्ट आने में भी तीन से चार दिन लग रहे हैं।
मप्र की कोविड गाइडलाइन आई, सात शहरों में रहेगा रविवार को लॉकडाउन