लोन दिलाने के नाम पर डेढ़ दर्जन महिलाओं से धोखाधड़ी कर फर्जी बैंक कर्मी फरार

 

जबलपुर,शहर में चिटफंड का एक और मामला सामने आया है. गोरखपुर महर्षि स्कूल के पास रहने वाली 18 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब शुक्रवार की देररात महिलाएं गोरखपुर थाने पहुंची और जमकर हंगामा मचाया। महिलाओं का कहना था कि ५० हजार लोन का झांसा देकर एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी की है। सभी महिलाओं से बैंक एकाउंट खुलवाने के नाम पर ५६० प्रति महिला जमा कराए गए लेकिन अब उसका फोन नहीं लग रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाने में शिकायत करने पहुंची महिलाओं ने बताया कि बीते दिनों खुद को विजय नगर का रहने वाला और अपना धनराज पाटिल बताने वाला कॉलोनी में पहुंचा था। जहां कुछ महिलाओं को एकत्रित करके धनराज पाटिल ने लोन के बारे में जानकारी दी। सभी महिलाओं को २५ से लेकर ५० हजार रूपए लोन दिलाने का वादा किया गया इसके लिए सभी से दस्तावेज और ५६० बैंक एकाउंट खुलवाने के नाम पर जमा कराए पर लोन आज तक नहीं मिला।
स्टेट बैंक का कर्मचारी बताकर ठगी
महिलाओं ने पुलिस को बताया कि धनराज पाटिल नाम के युवक ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी बताया और इसी आधार पर ठगी की। महिलाओं का कहना था कि एक-दो दिन में लोन दिलाने का दावा करने वाले व्यक्ति का अब फोन बंद बता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *