इंदौर, हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब इंदौर एयरपोर्ट से एयर इंडिया की दो सीधी फ्लाइट हर दिन दिल्ली और मुंबई के लिए रवाना की जाएगी। ये नए समर शेड्यूल में तय किया गया। पहले भी सरकारी एयरलायंस की फ्लाइट भेजी जाती थी लेकिन वो हफ्ते में चार दिन थी जिसे अब सातों दिन की दिया है।
कोरोना के मामले महाराष्ट्र में बढ़ जाने के कारण एयरपोर्ट पर सख्त एहतियात बरतने के लिए कहा जा रहा है वहीं दूसरी तरफ समर शेड्यूल भी जारी हो गया है जिसमें 28 मार्च से सुबह 7.5 मिनट पर मुंबई के लिए, वहीं 8.25 पर मुंबई से इंदौर के लिए नई फ्लाइट शुरू की गई है। वहीं 9.15 पर दिल्ली के लिए हर दिन उड़ान शुरू की गई है जो दोपहर 3.05 पर दिल्ली के इंदौर के लिए रवाना होगी। शाम 5.5 पर मुंबई से भी एक फ्लाइट इंदौर के लिए उड़ान भरेंगीं। एयर इंडिया का कहना है कि दोनों फ्लाइटें 31 अक्टूबर 2021 तक के लिए तय की गई हैं। आगे भी समर शेड्यूल में नए बदलाव किए जा सकते हैं।
दिल्ली और मुंबई के लिए इंदौर से अब सातों दिन होंगी उड़ानें