नई दिल्ली, कृषि कानूनों पर किसानों की ओर से छेड़े गए आंदोलन’ को लेकर पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा, ”कोई भी दुष्प्रचार भारत की एकता को खत्म नहीं कर सकता। कोई भी दुष्प्रचार भारत को नई ऊंचाई हासिल करने से नहीं रोक सकता। दुष्प्रचार भारत का भविष्य तय कर सकते केवल विकास कर सकता है। भारत विकास के लिए एकजुट खड़ा हुआ है।” इससे पहले पॉप स्टार रिहाना ने किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट में लिखा था, “हम किसानों की बात क्यों नहीं कर रहे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ऐसे अहम मुद्दों पर कोई टिप्पणी करने से पहले हम आग्रह करना चाहेंगे कि तथ्यों के बारे में ठीक से पता लगाया जाए और मामले पर उचित समझ रखते हुए कुछ कहा जाए।’ नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट में लिखा, ‘कृषि क्षेत्र से संबंधित सुधारवादी कानून देश की संसद द्वारा पूरी बहस के बाद पास किए गए हैं। सरकार उन किसानों के साथ 11 दौर की चर्चा कर चुकी है जिन्होंने इन कानूनों को लेकर अपनी शंकाएं जाहिर की हैं।’
कोई भी दुष्प्रचार भारत की एकता को खत्म नहीं कर सकता – अमित शाह