मेलबर्न में रहाणे का शानदार शतक भारत को मैच के दूसरे दिन मिली 82 रनों की बढ़त

मेलबर्न, भारतीय टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 277 रन बना लिए थे। कप्तान आजिक्य रहाणे 104 और रविद्र जडेजा 40 रनों पर खेल रहे थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी में 195 रनों पर आउट हो गयी थी। इस प्रकार पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 82 रनों की बढ़त मिल गयी है। इससे पहले कल के 28 रन से आगे खेलते हुए शुभमन गिल ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, उन्होंने पैट कमिंस, हेजलवुड और कमिंस का अच्छी तरह से सामना किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 45 रन बनाए। वहीं चेतेश्वर पुजारा केवल 17 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। इसके बाद हनुमा विहारी ने क्रीज पर आकर थोड़े अच्छे शॉट लगाए लेकिन वह भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह रही है कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अच्छी पारी खेली।
इससे पहले गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी में 195 रनों पर रोक लिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार तो अश्विन ने तीन विकेट निकाले। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में ओपनर मयंक अग्रवाल मिशेल स्टार्क की गेंद पर पगबाधा आऊट हो गए। पहले दिन के खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए थे। इससे पहले भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। तेज गेंदबाज बुमराह ने पांचवें ही ओवर में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जो बन्र्स को पवेलियन लौटा दिया। बन्र्स खाता भी नहीं खोल पाए थे। हालांकि मैथ्यू वेड और लाबुशेन ने इसके बाद पार्टनरशिप कर स्कोर को आगे बढ़ाया। वेड ने 39 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए। उन्हें भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपना शिकार बनाया।
अश्रिन ने एक बार फिर से स्टीव स्मिथ को 0 पर ही अपना शिकार बना लिया। स्मिथ अश्विन की गेंद को समझ नहीं पाए और पुजारा को कैच दे बैठे। इसके बाद ट्रेविस हेड ने 38 तो लाबुशेन ने 48 रन बनाए। उन्हें क्रमश: बुमराह और डैब्यू कर रहे मोहम्मद सिराज ने आऊट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *