भोपाल, हरियाणा के झज्जर में एमपी के दमोह की रहने वाली पॉच साल की मासूम से बलात्कार के बाद उसकी हत्या किये जाने की दिल दहला देने वाली घटना को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहुत गंभीरता से लिया है। मामले मे उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से फोन पर बात करते हुए उनसे अनुरोध किया कि पीड़िता के साथ हैवानियत करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। वहीं सीएम ने यह भी कहा कि पीड़िता के परिवार को सरकार 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं, कि मध्य प्रदेश से पुलिस का एक दल हरियाणा भी जाएगा। गौरतलब है कि मासुम बच्ची अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। उसका परिवार रोजगार के सिलसिले में झज्जर गया था। यहां बच्ची के पिता मिस्त्री का काम करते हैं। जानकारी के अनुसार झज्जर के छावनी क्षेत्र में मिस्त्री का काम करने वाला प्रवासी परिवार रहता है। यहीं पास में ही 26 वर्षीय विनोद कुमार उर्फ मुन्नी भी रहता है। रविवार रात करीब 1 बजे विनोद ने पड़ोसी के घर का दरवाजा खटखटाया। जब पड़ोसी ने देखा, तो उसके सिर से खून निकल रहा था। विनोद उसे घर लाया और वहां कमरे में बंद कर दिया। फिर उसके घर वापस आ गया। वहां उसकी पत्नी और 5 साल की मासुम बच्ची थी। आरोपी ने पहले पड़ोसी की पत्नी के साथ अशलील हरकते की और हैवान बना आरोपी मासूम बच्ची को उठा ले गया। इसके बाद घर जाकर बंद उसके पिता को बाहर निकालकर खुद बच्ची के खुद अंदर चला गया। आरोपी ने पॉच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी। वही मासुम बेटी के पिता ने बाहर निकलते ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के घर का गेट तोड़कर बच्ची को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया है कि आरोपी विनोद ने जिस मकान में बच्ची के साथ हैवानियत की है, वह उसकी मां ने पीएम आवास योजना के तहत बनवाया था। इसमें विनोद, उसकी मां और उसका भाई रहते थे, लेकिन विनोद आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके करण परेशान होकर उसके परिवार के लोग घर छोड़कर चले गए और दूसरी जगह रहने लगे।
झज्जर में दमोह की पॉच साल की मासूम से रेप के मामले मे हरियाणा जायेगी एमपी पुलिस टीम