उप्र के शाहजहांपुर जेल में आसाराम के नाम पर कैदियों को बांटे गए कंबल

शाहजहांपुर, उत्‍तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आसाराम की वजह से जेल प्रशासन विवादों में घिर गया है। दरअसल जेल में बदं कैदियों को रेप के दोषी आसाराम की फोटो लगाकर कंबल बांटने का मामला सामने आया है। आसाराम बापू पर इसी शहर की लड़की के साथ रेप करने का आरोप है। जबकि जेल में कैदियों को आसाराम बापू आश्रम की तरफ से कंबल बांटने पर पीड़ित के पिता ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। वहीं, मामले पर जेल प्रशासन ने चुप्पी साध ली है।
जेल प्रशासन ने प्रेस नोट जारी करके कंबल बांटने के कार्यक्रम को सरकारी बना दिया। इसमें बताया गया कि लखनऊ स्थित आसाराम बापू आश्रम की तरफ से कंबल भेजे गए हैं। कैदियों को कंबल बांटने वाले अर्जुन और पुष्पेंद्र आसाराम केस में गवाह की हत्या के आरोपी हैं। ये दोनों इसी जेल में बंद रहे हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। कंबल बांटने के अलावा कैदियों को श्रीमद् भागवत गीता, नशे से सावधान, योगासन, तुलसी रहस्‍य, सुख, समृद्धि का आधार गाय समेत कई विषयों पर किताबें भी दी गईं। मामले में जेल प्रशासन की तरफ से अब तक कोई सफाई नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *