बिग बॉस के 11वें सीजन में तहलका मचाने के बाद सीजन 14 में भी आ गई हैं अर्शी खान

मुंबई, बिग बॉस के फैन अर्शी खान से बिल्कुल वाकिफ है। अर्शी बिग बॉस के 11वें सीजन में तहलका मचाने के बाद सीजन 14 में आ गई हैं। जिस दिन से वह घर में आई हैं, उस दिन से ही विकास गुप्ता संग उनके विवाद ने सुर्खियां बटोरीं है। अर्शी खान के साथ कई सारी कॉन्ट्रोवर्सीज जुड़ी हुई हैं। अर्शी लाइमलाइट में तब आई थीं जब उन्होंने शाहिद अफरीदी के साथ अफेयर होने का दावा किया था। साल 2015 में अर्शी ने शाहिद अफरीदी संग रिलेशन की बात कबूली थी, हालांकि, बाद में मामला सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट निकला। साल 2016 में अर्शी एक बार फिर खबरों में आई थी। उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम और शाहिद अफरीदी के लिए कपड़े उतारे थे। इसके अलावा अर्शी न्यूड फोटोज को लेकर भी खबरों में रही हैं। अर्शी खान ने राधे मां पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था। उनका ये बयान काफी सुर्खियों में रहा था।अर्शी का राखी सावंत संग भी विवाद जुड़ा है। दरअसल, अर्शी से पूछा गया कि क्या राखी उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं। इस पर अर्शी ने इंकार कर दिया था। जिसके बाद राखी काफी खफा हो गई थी। बिग बॉस 14 के प्रीमियर पर भी राखी ने कहा था कि हम साथ पार्टी करते थे, सारे काम साथ करते थे। इसकी लिप सर्जरी कराने में ले गई थी। वहां कह रही हैं मैं इसकी दोस्त नहीं हूं। इस पर अर्शी ने कहा कि मैं आपको दोस्त नहीं मानती आपको सीनियर मानती हूं।अर्शी खान को लेकर साउथ की एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने चौंकाने वाले खुलासे किए थे। गहना ने कहा था अर्शी की उम्र 32 साल से ज्यादा है, लेकिन शो में अर्शी ने अपनी उम्र 27 साल बतायी है। गहना का अर्शी की पढ़ाई भी जाली है। गहना ने अर्शी पर सबसे बड़ा आरोप ये लगाया कि उन पर 10 आपराधिक मामलों के केस दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *