मिदनापुर रैली में शाह का ममता पर निशाना चुनाव तक अकेली रह जाएंगी दीदी

मिदनापुर,भाजपा के पश्चिम बंगाल मिशन के लिए मिदनापुर में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी कहती हैं कि बीजेपी दूसरी पार्टियों से लोगों को लेती है। मैं ममता बनर्जी को उन दिनों की याद दिलाना चाहता […]

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर परिसर में 1000 साल पुराने अवशेष मिले

उज्जैन,उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर परिसर में 1000 साल पुराने परमार कालीन पुरातन अवशेष मिले हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक ये परमार काल के किसी मंदिर का आधार (अधिष्ठान) है। यहां विस्तारीकरण के लिए चल रही खुदाई के दौरान शुक्रवार को जमीन से करीब 20 फीट नीचे पत्थरों की प्राचीन दीवार मिली। इन पत्थरों पर नक्काशी मिली […]

राजद नेता शिवानंद तिवारी की सोनिया से अपील पुत्रमोह त्याग कर देश को बचाएं

नई दिल्ली, राजद उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस को बिना पतवार की नाव बताया है। आरोप लगाया है कि राहुल गांधी अनिक्षुक नेता हैं। उनमें लोगों को उत्साहित करने की क्षमता नहीं है। शिवानंद तिवारी ने कहा कि जनता की छोड़िए, उनकी पार्टी के लोगों का […]

दस जनपथ में आला नेताओं संग बैठक के बाद बंसल बोले कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की कोई फूट नहीं

नई दिल्ली, कांग्रेस में जल्द अध्यक्ष सहित संगठन चुनाव होने की सुगबुगाहट के बीच पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नाराज चल रहे नेताओं सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में असंतुष्टों की नाराजगी दूर करने के साथ-साथ पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक के बाद […]

आरएसएस के पहले प्रवक्ता और चिंतक एमजी वैद्य नहीं रहे

नागपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ विचारक और संगठन के पहले प्रवक्ता माधव गोविंद वैद्य का शनिवार को नागपुर में निधन हो गया। एमजी वैद्य 97 साल के थे। उनके निधन पर आरएसएस के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक, उनके पोते विष्णु वैद्य ने बताया कि एमजी वैद्य का निधन […]

एडीलेड में भारत की बुरी तरह हार, हेजलवुड और कमिंस की घातक गेंदबाजी के बूते ऑस्ट्रेलिया की आठ विकेट से जीत

एडीलेड, मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यहां खेले गये दिन-रात्रि के पहले क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम को आठ विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 36 रनों पर ही आउट हो गयी इस प्रकार […]

यूपीएससी की परीक्षा न दे पाने वालों को दिया जायेगा एक और मौका ?

नई दिल्‍ली,वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा देने से वंचित रह गए अभ्‍यर्थियों को एक और मौका मिल सकता है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह इस संबंध में प्रस्‍ताव पर विचार कर रही है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस […]

एडीलेड टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया 36 रनों पर ही हो गई आउट

एडीलेड, टीम इंडिया यहां मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दि-रात्रि के पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में केवल 36 रनों पर ही सिमट गयी। भारतीय टीम तीसरे दिन मेजबान कंगारु गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पायी। टीम इंडिया के बल्लेबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के सामने बेबस नजर आये। कमिंस […]

ऑस्ट्रेलिया में बढ़ा कोविड का खतरा, ब्रेट ली ने बीच में ही छोड़ दी कमेंट्री

एडिलेड,ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले के मद्देनजर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट में कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली को मैच के बीच में ही कमेंट्री छोड़ घर लौटना पड़ा। उत्तरी सिडनी में कोरोना वायरस मामलों में आई अचानक वृद्धि से प्रसारणकर्ता फॉक्स स्पोट्र्स और चैनल […]

देशभर में संपर्क अभियान चला कर 50 करोड़ लोगों को बताया जायेगा राम जन्मभूमि का इतिहास

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की तैयारियां जारी हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब देश भर में संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जन्मभूमि के इतिहास के बारे में लोगों को बताया जाएगा। देश की कम से कम […]