निजी क्षेत्र की मदद से देश में 120 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, देना होगा अतिरिक्त चार्ज

नई दिल्ल, जल्द ही देश के बड़े रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ सकता है। भारतीय रेलवे कई स्टेशनों पर पुनर्विकास का काम शुरू वाला है, जिसके लिए यात्रियों से सर्विस चार्ज लिया जा सकता है। देश के 120 रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास प्रोजेक्ट शुरु करने की योजना है। रेलवे यह काम निजी क्षेत्र की मदद से करेगा, इस लिए तय है कि वे यात्रियों से यूजर चार्ज वसूलेंगे। कैबिनेट अगले दो हफ्तों में इस पर फैसला ले सकती है कि यात्रियों से कितना यूजर चार्ज लिया जाएगा। रेल मंत्रालय इसको लेकर जल्द फैसला ले सकता है। माना जा रहा है कि यह चार्ज 10 से 50 रुपए के बीच में हो सकता है। आपको बता दें अलग-अलग क्लास में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह चार्ज अलग-अलग हो सकता है। माना जा रहा है कि इंडियन रेलवे शुरुआत में 120 स्टेशनों पर यूजर चार्ज लागू कर सकता है। इन स्टेशनों की लिस्ट में नई दिल्ली, मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, नागपुर, तिरुपति, चंडीगढ़, ग्वालियर जैसे कई स्टेशनों का नाम शामिल है। आपको बता दें रेलवे इस समय निजी निवेशकों को यह मौका देने के लिए रिडेवलपमेंट का विचार कर रही है।
इसके अलावा यात्रियों से लिया जाने वाला यूजर चार्ज सीधे निजी निवेशकों के हाथों में जाएगा। ऐसे में उनको एक फिक्सड इनकम मिलेगी। इसके अलावा सूत्रों का यह भी कहना है कि इसका असर प्लेटफॉर्म टिकट पर भी पड़ सकता है, यानी इसके लिए भी ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है। पैसेंजर्स के मामले में यह किराए में शामिल कर लिया जाएगा। अनरिजर्व्ड कैटिगरी में यह चार्ज शामिल किया जाएगा या नहीं, फिलहाल इसको लेकर सहमति नहीं बन पाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *