भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में एक्टिवा सवार दो युवकों की सड़क किनारे खड़ी ट्राली से भिड़ने पर मौत

भोपाल, राजधानी के ईटखेड़ी थाना इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में दो लड़कों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 8:30 बजे निपानिया गांव से थोड़ी पहले एक्टिवा सवार दो युवक सड़क किनारे खड़ी ट्राली से जा भिड़े। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों युवकों के सिर में घातक चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने शुरुआती जांच के बाद मृतक लड़कों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए एक्टिवा के नंबरों के आधार पर उनकी पहचान जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सड़क किनारे खड़ी ट्राली चालक की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।
गौरतलब है कि इस इलाके में जानलेवा हादसे आए दिन हो रहे हैं। बीते दिन भी बेरसिया के नरेला गांव के पास दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी थी। जिनमें से एक की मौत हो गई थी। वही दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इसके साथ ही 2 दिन पहले एक बाइक सवार को नरेला पर डंपर ने कुचल दिया था जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *