दिगांगना सूर्यवंशी का मानना है ‎कि घर से ‎निकलने के बाद बिग बॉस को टीवी पर देखना है मुश्किल

मुंबई, अभिनेत्री और बिग बॉस 9 की प्रतिभागी दिगांगना सूर्यवंशी का मानना है ‎कि घर से बाहर निकलने के बाद इस शो को देखना मुश्किल हो सकता है। दिगांगना ने कहा ‎कि “मैं उस घर में रह चुकी हूं और ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि एक बार जब आप उस घर में रहने के बाद बाहर आते हैं तो उस शो को देखना बहुत मुश्किल हो जाता है। मैं अक्सर इसे शनिवार और रविवार को सलमान (खान) सर के कारण देखती हूं क्योंकि मुझे उन्हें टेलीविजन पर देखने में मजा आता है। मगर, ‘बिग बॉस’ के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि आप इसे फॉलो करते हैं या नहीं इससे फर्क नहीं पड़ता लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी व्यापक चर्चा होती है, इसलिए आप हमेशा अपडेट रहते हैं।” इस सीजन के पसंदीदा प्रतिभागी के बारे में उन्होंने कहा ‎कि “शो के मौजूदा सीजन में टेलीविजन इंडस्ट्री से बहुत सारे जाने-पहचाने चेहरे हैं। मैं शो को फॉलो नहीं कर रही हूं, लेकिन मैं सभी प्रतिभागी विशेषकर टेलीविजन इंडस्ट्री के प्रतिभागियों को पसंद करती हूं।” अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में उन्होंने कहा ‎कि “मैं एक हिंदी फिल्म और कुछ अन्य चीजें कर रही हूं। हम जल्द ही उनके बारे में औपचारिक घोषणा करेंगे।” बता दें ‎कि दिगांगना अब तेलुगु स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म सीटीमार में टोटमपुडी गोपीचंद और तमन्ना भाटिया के साथ नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *