रानी चटर्जी के ‘छैल छबीली’ गाने पर ठुमके की सोशल मीडिया पर धूम

मुंबई, भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना तहलका मचाता दिखाई दे जाता है। खेसारी लाल और पवन सिंह के गाने तो आप हमेशा ही सुनते हैं लेकिन हाल ही में इस इंडस्ट्री की क्वीन रानी चैटर्जी के गाने ने प्रशंसकों को दीवाना बना दिया है। रानी चैटर्जी इस गाने में बोल्ड अदाओं एक साथ ऐसा शानदार डांस करती दिख रही हैं कि ये गाना सुपरहिट हो गया है। रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वहीं उनकी फिल्मों के साथ-साथ कई धामाकेदार गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। यूं तो रानी के ज्यादातर गाने पसंद किए जाते हैं लेकिन उनके एक गाने को दर्शकों का कुछ ज्यादा ही प्यार मिल रहा है। ये गाना है- ‘छैल छबीली’….रानी चैटर्जी का ये गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने के वीडियो में रानी चटर्जी जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही हैं।
इस गाने में रानी चैटर्जी के डांस के साथ-साथ उनकी बोल्ड अदाएं भी लोगों को दीवाना बना रही हैं। वहीं इस वीडियो में रानी के कॉस्ट्यूम भी काफी जबरदस्त है। वो इस गाने में कई तरह के अतरंगी ड्रेसेस में दिखाई दे रही हैं। वहीं इस डांस नंबर में दिखाई दे रहा है कि वो किसी को रिझाने के लिए डांस कर रही हैं। ये भोजपुरी गाना 2015 का बताया जा रहा है, रानी का ही कमाल है कि ये भोजपुरी गाना इतने सालों बाद भी सोशल मीडिया पर धमाल करता दिखाई दे रहा है। बता दें कि रानी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *