कोहली की धमाकेदार पारी के सामने बिखर गया राजस्थान, 8 विकेट से मिली पराजय

नई दिल्ली,आईपीएल 20 – 20 क्रिकेट के एक मैच में कप्तान विराट कोहली की 72 रन की धुआंधार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 20 ओवर में 154 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु ने 5 […]

देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 55 लाख के पार, संक्रमण 65 लाख से ऊपर

नई दिल्ली, शनिवार को देश में कोरोना संक्रमण के रात 10 बजे तक 66,642 नए मामले सामने आने के साथ ही पीड़ितों की संख्या बढ़कर 65 लाख 38 हजार 576 हो गई। इनमें से 55 लाख से अधिक ठीक हो चुके हैं। जबकि 1,01,663 की मौत हो गई है। शनिवार को 2 दिन बाद फिर […]

हर किसान को फसल बीमा कंपनियों से मिलेगा पूरा न्याय, हर बाढ़ पीड़ित को मिलेगी राहत

भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के हर किसान को फसल बीमा कंपनियों से पूरा न्याय दिलाया जाएगा। प्रदेश के ऐसे किसान, जिन्हें फसल बीमा दावा राशि नहीं मिली है अथवा कम मिली है, उन सबका पक्ष बीमा कंपनियों के सामने सरकार मजबूती से रखेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर इस संबंध में […]

हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप मामले की जाँच यूपी सरकार ने सीबीआई से करने को कहा

लखनऊ, उत्तरप्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप के मामले में योगी सरकार ने केस की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। विपक्षी दलों की ओर से भी मामले की सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी। शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी […]

हाथरस कांड पर अपनों के बयान से बढ़ी मुश्किल, साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं परिजन को सौंपना था पीड़िता का शव

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के लिए हाथरस कांड अपने ही पार्टी के कुछ लोगों के बयान से मुश्किल में पड़ गई है। योगी सरकार पर उनकी ही पार्टी के अंदर से निशाना साधा जा रहा है। बीते दिनों भाजपा विधायक के राज्यपाल को पत्र लिखे जाने के बाद शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री […]

जोमैटो और स्विगी को प्ले स्टोर के नियमों का उल्लंघन करने पर गूगल ने दिया नोटिस

नई दिल्ली,खाना घरों पर पहुंचाने वाली जोमैटो और स्विगी को गूगल से प्ले स्टोर नियमों के उल्लंघन का नोटिस मिला है। दोनों कंपनियों को यह नोटिस उनकी ऐप के भीतर खेल के फीचर जोड़ने के लिए मिला है। जोमैटो और स्विगी से कुछ दिन पहले ही 18 सितंबर को गूगल ने डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम […]

शाहरुख, विद्या बालन और सुशांत से राधिका मदान को मिली फिल्मों में काम करने की प्रेरणा

मुंबई, बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री राधिका मदान ने अपने फिल्मी संघर्ष को बयां करते हुए बताया कि उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान से फिल्मों में आने की प्रेरणा ली। राधिका टेलीविजन इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा थीं, जब उन्होंने फिल्मों का रुख किया। उन्हें टेलीविजन शो ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ में देखा गया था और […]

गौरी की मां दिल्ली से अपनी बेटी के घर मन्नत को करती हैं कंट्रोल

मुंबई, बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान कोरोना काल में अपना अधिकांश समय अपने परिवार के साथ ही बिता रहे हैं। शाहरूख का पूरा परिवार मुंबई में ही है, ऐसे में लंबे समय बाद अपने घर ‘मन्नत’ में वह अपने बच्चों और परिवार के साथ व्यस्त हैं। इस बीच इंटीरियर […]

प्रवासी मजदूरों के रियल हीरो सोनू सूद की अभी राजनीति में आने की नहीं है कोई इच्छा

मुंबई,लॉकडाउन के दौरान किए जा रहे परोपकारी कार्यों से अभिनेता सोनू सूद काफी सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने लॉकडाउन के शुरुआती दौर में प्रवासी श्रमिकों को अपने मूल स्थान तक पहुंचाने के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई थी। हालांकि अभिनेता ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी राजनीति में प्रवेश करने की कोई योजना […]

रानी चटर्जी के ‘छैल छबीली’ गाने पर ठुमके की सोशल मीडिया पर धूम

मुंबई, भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना तहलका मचाता दिखाई दे जाता है। खेसारी लाल और पवन सिंह के गाने तो आप हमेशा ही सुनते हैं लेकिन हाल ही में इस इंडस्ट्री की क्वीन रानी चैटर्जी […]