भोपाल, मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 10 नाम है। यह प्रत्याशी भाजपा-कांग्रेस दोनों का ही गणित बिगाड़ सकते हैं। इससे पहले बसपा 8 प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है।
मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तैयारी अब और तेज हो गई है। कांग्रेस भी 15 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। वहीं भाजपा के प्रत्याशियों की सूची भी एक-दो दिनों में फाइलन हो जाएगी। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेश पर मध्यप्रदेश के बसपा अध्यक्ष इंजी रमाकांत पिप्पल की ओर से शुक्रवार को यह घोषणा की गई है।
कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
पूर्व मंत्री महेंद् बौद्ध बसपा में शामिल हुए हैं, वे दतिया जिले की भांडेर (अजा) से चुनाव लड़ेंगे।
इंजी. पूरन सिंह अहिरवार रायसेन जिले की सांची (अजा) स मैदान में उतरेंगे।
हरपाल मांझी ग्वालियर जिले की ग्वालियर सीट से (सामान्य) सीट से चुनाव लड़ेंगे।
महेश बघेल ग्वालियर जिले की ग्वालियर पूर्व (सामान्य) से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
रमेश डाबर को गुना जिले की बमौरी (सामान्य) से टिकट दिया गया है।
विक्रम सिंह गहलोत को इंदौर जिले की सांवेर (अजा) से लड़ाया जाएगा।
शंकरलाल चौहान को मंदसौर जिले की सुवासरा (सामान्य) से उतारा गया है। यह सीट हरदीप सिंह डंग के कांग्रेस छोड़ भाजपा में चले जाने के बाद खाली हुई थी।
जीतेंद्र वासिन्दे को खंडला जिले की मांधाता (सामान्य) से मैदान में उतारा जा रहा है।
गोपाल सिंह भिलाला को राजगढ़ जिले की ब्यावरा (सामान्य) से मैदान में उतारा गया है।
गजेंद्र बंजारिया को आगर जिले के आगर (अजा) सीट से टिकट दिया गया है
उपचुनाव के लिए बसपा ने मप्र से अब तक 18 उम्मीदवार घोषित किये