सिद्धार्थ शुक्ल यह क्या कह रहे हैं टेढ़ी है पर मेरी है …

मुंबई, बिग बॉस-13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी सभी को खूब पसंद आई। बिग बॉस में दोनों की खट्टी-मिट्ठी नोकझोंक से इन्होंने लोगों को अपना दीवाना बनाया। शो के दौरान लोगों को लगा था कि शायद ये दोस्ती बिग बॉस के घर तक ही सीमित रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। घर के बाहर भी दोनों की ये दोस्ती देखी गई। हाल ही में दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की वैसी ही कैमिस्ट्री दिखाई दे रही है, जैसे बिग बॉस के घर पर थी। सिद्धार्थ और शहनाज गिल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धार्थ ये कह रहे हैं, टेढ़ी है पर मेरी है। दरअसल,जो वीडियो वायरल हो रहा है।उस वीडियों में दोनों कुरकुरे का एड कर रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।शहनाज गिल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। शहनाज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जितनी चटपटी मैं हूं, उतना चटपटा शुक्रिया भी होना चाहिए ना? सिड को।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *