मीका के साथ वायरल फोटो पर आकांक्षा की टूटी चुप्पी बोलीं अभी कुछ भी बताना जल्दबाजी

मुंबई, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की फोटो मीका सिंह के साथ इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुईं तो सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों की रिलेशनशिप की चर्चा शुरू कर दी। इन तस्वीरों को खुद आकांक्षा ने शेयर किया है, जिसके बाद लोगों की नजरें इस ओर टिक गई। हाल ही में आकांक्षा पुरी ने इस मामले पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने इंटाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में वह मीका सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही थी। आकांक्षा ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा- ‘#गुडनाइट मीका सिंह’। मीका ने भी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें दोनों एक दूसरे का साथ एंजॉय कर रहे थे।
हाल ही में टीवी सीरियल विघ्नहर्ता गणेश में एक्ट्रेस ने मीका के साथ वायरल रोमांटिक तस्वीर के बारे में चुप्पी तोड़ी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि अभी कुछ भी बताना जल्दबाजी होगी। आकांक्षा पुरी इस बारे में अभी कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एक दूसरे को करीब 10 सालों से जानते हैं। हालांकि, ये आशंका भी जताई जा रही है कि हो सकता हैं कि ये तस्वीरें दोनों के आने वाले किसी प्रोजेक्ट की हों। क्योंकि हाल ही में मीका सिंह की ऐसी ही रोमांटिक तस्वीरें टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना भी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिन्हें देखकर उनका नाम भी साथ में जोड़ा गया लेकिन बाद में पता चला कि वे तस्वीरें मीका सिंह और चाहत के आने वाले गाने ‘क्वॉरंटीन लव’ का हिस्सा थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *