लखनऊ, उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 1656 नये मामले सामने आये जबकि 28 और मौतों के साथ मृतकों का आंकडा मंगलवार को 983 पहुंच गया। अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 13 हजार 760 है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1656 नये मामले सामने आये हैं। उन्होंने बताया कि 24 हजार 981 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अपने घरों को जा चुके हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 28 और मौतों के साथ मृतकों की संख्या बढकर 983 हो गयी है। उन्होंने बताया कि पूल टेस्टिंग के माध्यम से सोमवार को पांच पांच पूल के 2447 पूल लगाये गये, जिनमें से 366 पूल पाजिटिव पाये गये । दस दस सैम्पल के 382 पूल लगाये गये और इनमें से 71 पूल पाजिटिव निकले। अपर मुख्य सचिव ने कहा इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि किसी भी सूरत में टेस्टिंग के कार्य में कोई कमी ना आये।
यूपी में कोरोना संक्रमण के आये 1656 नये मामले, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 983 पर