भोपाल में आरएसएस कार्यालय समिधा में पहुंचा कोरोना, 74 नए संक्रमित मिलने के साथ कुल तादाद 3119 हुई

भोपाल, राजधानी भोपाल में अनलॉक-2 शुरू होते ही कोरोना संक्रमण रोद्र रूप दिखाने लगा है। रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या आधा सैकड़ा से ऊपर पाई गई है। राजधानी में अब कोरोना का वायरस आरएसएस कार्यालय समिधा तक पहुंच गया है। रविवार को आई रिपोर्ट में संघ के दो प्रमुख प्रचारक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दो दिन पहले ही कार्यालय के सभी कर्मचारियों और संघ कार्यकर्ताओं का कोरोना सैंपल किया गया था। भोपाल में कुल संक्रमितों की संख्या 3125 हो चुकी है। सोमवार को आई रिपोर्ट में रिकॉर्ड 74 संदिग्धों में कोरोना का वायरस होने की पुष्टि हुई है।
दो वरिष्ठ प्रचारकों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
भोपाल के ई-2 अरेरा कॉलोनी स्थित आरएसएस कार्यालय में 3 जुलाई को सभी के कोरोना टेस्ट कराए गए थे। इनके सैंपल एम्स अस्पताल में जांच के लिए भेज गए थे। सोमवार को जारी रिपोर्ट में संघ प्रचारक दीपक विस्पुते और नरेंद्र जैन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद दोनों प्रमुख ने खुद को कोरेनटाइन कर लिया है। दीपक विस्पुते आरएसएस के मध्य क्षेत्र प्रचारक प्रमुख हैं। नरेंद्र जैन पश्चिम प्रचार क्षेत्र प्रमुख हैं। दोनों प्रचारकों के संपर्क में आए संघ के सभी पदाधिकारी और स्वयंसेवक भी कोरेंटाइन हो गए हैं।
सीआरपीएफ कैंप में 6 कोरोना पॉजिटिव
राजधानी के सीआरपीएफ कैंप में एक दिन में 6 कोरोना के मरीज मिले। इसके अलावा दानिश नगर में 5, राजीव नगर में 4, रेलवे कॉलोनी कोच फैक्टरी में 2, अरेरा कॉलोनी ई-2 में 2, लक्ष्मी निवास, हुनुमानगंज, बैरागढ़ और लालघाटी में 2-2 मरीज मिले। इधर, अशोका गार्डन, मैनिट, चूनाभट्टी, 12 नंबर बस स्टॉप अरेरा कॉलोनी, गोविंदपुरा, सोनागिरी और अर्जुन नगर में एक-एक मरीज मिले।
एक्टिव मरीज करीब 409
भोपाल में 2 हजार 510 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। रविवार को 69 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब राजधानी में कुल एक्टिव केस 409 हैं। शहर में कोरोना के लिए कई संस्थाएं भी बस्तियों में स्क्रीनिंग का कार्य कर रही हैं।
अब तक 107 की मौत
भोपाल में रविवार को 74 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इनकी संख्या 3119 हो गयी है, हालाकि अब तक लगभग 2450 व्यक्ति स्वस्थ भी हो चुके हैं। भोपाल जिले में कोरोना के कारण अब तक 107 लोगों की जान गयी है। यह इस बात का संकेत है कि राजधानी में कोराना संक्रमण विस्फोटक रूप धारण करते जा रहा है।
भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात
राजधानी भोपाल में कोरोना का संक्रमण अनकंट्रोल होता जा रहा है। इसके वजह यह बताई जा रही है कि अनलॉक होने के कारण लोग खुलेआम घूमफिर रहे हैं। इस दौरान सरकारी गाईड लाईन का पालन भी नहीं किया जा रहा है। यही कारण है कि शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी में कोराना संक्रमण नए क्षेत्रों में पैर पसार रहा है।
15 कॉलोनियों के बाद अब 20 और में चलेगा अभियान
पिछले तीन महीनों से सम्भावना ट्रस्ट और चिंगारी ट्रस्ट द्वारा यूनियन कार्बाइड कारखाने के आस-पास के 15 मोहल्लों में कोरोना वायरस से मुकाबला करने के लिए समुदाय आधारित अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान इन 15 मोहल्लों के मात्र तीन निवासी कोरोनावायरस से प्रभावित पाए गए हैं। शनिवार को स्वयंसेवकों के साथ हुई बैठक में अब 20 और मोहल्लों के 21 हजार लोगों की स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया गया है।
-कई विधायकों को हो चुका है कोरोना
मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, भाजपा विधायक ओम प्रकाश सकलेचा, उनकी पत्नी और छोटे भाई, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।
सिंधिया भी हो चुके पॉजिटिव
भाजपा से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। वे मंत्रिमंडल विस्तर के बाद भाजपा कार्यालय में वर्चुअल में शामिल हुए थे। उन्होंने लोगों से कहा था कि कोरोना बहुत खराब है। उन्होंने 30 दिन बहुत सहा है। अभी दो से तीन महीने इससे बचकर रहना है। इसे हल्के में न लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *