नए मंत्रियों को मनपसंद बंगले देने के लिए अब पूर्व मंत्रियों से जबरिया खाली कराये जायेंगे बंगले

भोपाल, मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। इसमें 33 मंत्री शामिल हो गए हैं। नए मंत्रियों को बंगले आवंटित करने के लिए अब पूर्व मंत्रियों से यदि वह तुरंत बंगले खाली नहीं करते हैं, तो उनसे जबरिया बंगले खाली कराए जाएंगे।
संपदा संचालनालय द्वारा बंगला खाली कराने के लिए पूर्व में कई नोटिस जारी किए गए हैं, अब बंगला खाली कराने की जिम्मेदारी तहसीलदार को दी गई है, कि वह निर्धारित समय सीमा पर पुराने मंत्रियों के बंगले खाली कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *