शिल्पा शेट्टी फिल्म आर्या में सुष्मिता की शानदार वापसी से है प्रसन्न

मुंबई, हाल में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज आर्या से फिल्मों में वापसी की है। यह एक वेबसीरीज है जो कुछ दिनों पहले ही ओटीटी पर रिलीज हुई है। शिल्‍पा सेट्टी ने सुष्मिता की एक्टिंग और वेबसीरीज की सोशल मीडिया पर तारीफ की है। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सुष्मिता की तारीफ की है। उन्‍होंने सुष्मिता के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा कि, ‘इस लॉकडाउन ने मुझे कुछ चीजें सिखाई हैं, पहली यह कि किसी की सराहना करना कितना जरूरी है। अगर आप किसी चीज को एक्सेप्ट करते हैं तो उसकी प्रशंसा भी करें। मैं मानती हूं कि प्रशंसा के मामले में हम बहुत कंजूसी करते हैं… मैंने ‘आर्या’ वेब सीरीज देखी और मुझे कहना ही पड़ेगा कि तुम्हारी इस धमाकेदार वापसी को देखकर मैं बेहद खुश हूं।’ शिल्पा ने आगे लिखा कि ‘सुष्मिता, क्या शानदार परफॉर्मेंस है…हर एक बात पसंद आई।’ उन्‍होंने लिखा कि, ‘तुम्हारे हर प्रयास में तुम्हारी सक्सेस की कामना करती हूं क्योंकि तुम इसकी हकदार हो। मेरी शेरनी, तुम पर बेहद गर्व है…तुम जीत गई. तुम्हें बहुत सारी शुभकामनाएं मेरी दोस्त।’ शिल्पा के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए सुष्मिता ने लिखा कि ‘तुम वाकई में एक खूबसूरत महिला हो। हमेशा इतनी उदार और दयालु बने रहने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।’ बता दें कि सुष्मिता ने आर्या के साथ ही अपना डिजिटल डेब्यू भी किया है। इस वेब सीरीज का निर्देशन राम माधवानी ने किया है, जो हाल ही में हॉटस्टार पर रिलीज की गई है और इसे अच्छे रिव्यू मिले हैं। एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने कहा कि, आर्या अपने परिवार को बचाने के लिए खुलकर सामने आती है। वेब सीरीज में सुष्मिता अपने पति के निधन के बाद उनका बिजनेस और बच्चों को अकेले संभालती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *