इंस्टाग्राम पर सुशांत के निधन के बाद 50 लाख फॉलोअर्स बढ़े

मुंबई,बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पहले उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 9 मिलियन फॉलोअर्स थे। उसके बाद से कुछ ही दिन में इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अब तक बढ़कर 13.9 मिलियन से ज्यादा हो गई है। इस तरह इंस्टाग्राम पर सुशांत के फॉलोअर्स की संख्या में लगभग 50 लाख लोगों का इजाफा हुआ है। सुशांत के फॉलोअर्स की यह संख्या हर दिन लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। बता दें कि सुशांत ने अपने इंस्टाग्राम पर लास्ट पोस्ट अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए लिखी थी। यह पोस्ट उन्होंने 3 जून को शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने 14 जून की सुबह मुंबई में बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज और फैन्स ने यह आरोप लगाया कि सुशांत बॉलिवुड में खेमेबाजी और नेपोटिजम का शिकार हुए थे जिसके कारण वह डिप्रेशन में आ गए और उन्होंने आत्महत्या कर ली। मुंबई पुलिस सुशांत की मौत की जांच कर रही है और इस मामले पर काफी लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *