गलवान घाटी में चीनी सेना से खूनी संघर्ष में शहीद हुए जवानों में सर्वाधिक 13 बिहार रेजिमेंट के

नई दिल्ली,सेना ने सोमवार रात गलवान घाटी में चीनी सेना से खूनी संघर्ष में शहीद हुए जवानों की सूची जारी की। इनमें बिहार रेजिमेंट के सबसे ज्यादा शहीद 13 जवान हैं। सेना की सूची के अनुसार, शहीद हुए जवानों में कमांडिंग अफसर कर्नल बी. संतोष बाबू के अलावा 13 जवान बिहार रेजिमेंट के, तीन पंजाब रेजिमेंट के तथा एक जवान 81-एमपीएससी रेजिमेंट एवं फील्ड रेजिमेंट का है। 16-बिहार रेजिमेंट के शहीदों में कर्नल संतोष बाबू के अलावा सिपाही कुंदन कुमार, अमन कुमार, नायक दीपक सिंह, सिपाही चंदन कुमार, सिपाही गणेश हंसदा, सिपाही गणेश राम, सिपाही केके ओझा, सिपाही राजेश ओरांव, सिपाही सीके प्रधान, नायब सूबेदार नंदूराम सोरेन, हवलदार सुनील कुमार शामिल हैं। संतोष बाबू 16-बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग अफसर भी थे। एक अन्य सिपाही जयकिशोर सिंह 12-बिहार रेजिमेंट का सिपाही था। पंजाब रेजिमेंट के तीन शहीदों में सिपाही गुरतेज सिंह, सिपाही अंकुश तथा सिपाही गुरविंदर सिंह शामिल हैं। हवलदार बिपुल कुमार राय एमबीएससी रेजिमेंट से मेरठ के थे। हवलदार के. पिलानी 81 फील्ड ब्रिग्रेड से थे। नायब सूबेदार सतनाम सिंह एवं मंदीप सिंह 3 मेडिकल रेजिमेंट से थे। सेना के अनुसार, शहीदों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा शहीदों के शवों को पहुंचाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *