नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 के बढ़ते कहर के मद्देनजर 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को जुलाई में करवाने पर सीबीएसई से फैसला करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बोर्ड इस बारे में अगले हफ्ते परामर्श करे और फैसला करे कि क्या परीक्षाएं अगले माह होनी चाहिए? कुछ अभिभावकों ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि महामारी के प्रसार को देखते हुए बोर्ड परीक्षाएं न ली जाएं और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बच्चों का परिणाम तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि 25 देशों में जहां बोर्ड के स्कूल हैं, वहां बोर्ड ने परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। जस्टिस एएम खानविलकर की पीठ ने बोर्ड से कहा कि अगले मंगलवार तक बोर्ड इस पर फैसला करे।
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा पर फैसला करे- SC