ग्वालियर,शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर छोटे बेटे को रुपए चोरी होने के शक में पेड़ से बांधकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है,! जानकारी के अनुसार झांसी रोड थाना क्षेत्र में विक्की फैक्ट्री के पास रहने वाले राजेंद्र गौड़ के घर से ₹7000 गायब हो गए थे उन्हें अपने बेटे कपिल गौड़ 20 साल पर रुपए चोरी करने का शक हुआ और राजेंद्र ने अपने बेटे कपिल गौड़ की पहले जमकर पिटाई की उसके बाद भी मन नहीं भरा तो दूसरे पुत्र चंदू के साथ मिलकर कपिल को पेड़ से बांधकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी तभी पुलिस मौके पर आ गई और मृतक का शव कब्जे में लेकर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है!
पिता ने बेटे को पेड़ से बांधकर इतना पीटा की हो गई मौत