देश में लड़कियों की शादी की उम्र को बढ़ाने पर किया जा रहा विचार

नई दिल्ली, केंद्र सरकार लड़कियों की शादी की उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने पर विचार कर रही है। 4 जून को सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें मातृत्व की आयु की समीक्षा के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स की अध्यक्ष पूर्व सांसद जया जेटली को बनाया गया है। यह टास्क फोर्स लड़कियों के विवाह और उनकी मां बनने की उम्र पर विचार-विमर्श करने के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट 31 जुलाई तक सरकार को देने के निर्देश समिति को दिए गए हैं। इसमें 10 सदस्यों को रखा गया है।
लड़कियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने, लड़कियों के विवाह की आयु तय करने, मां बनने की उम्र, माता और बच्चे के स्वास्थ्य, जनसंख्या नियंत्रण, कुपोषण जैसे विषयों पर यह टास्क फोर्स अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा।
उल्लेखनीय है, 1978 में शारदा एक्ट में संशोधन कर लड़कियों की शादी की उम्र 15 वर्ष से बढ़ाकर 18 वर्ष की गई थी। अब इस उम्र को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किए जाने पर विचार विमर्श हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *