भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 जून को इंदौर के दौरे पर रहेंगे। इंदौर में वह अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ उनकी बैठक होगी। रात्रि विश्राम इंदौर में होगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 9 जून को उज्जैन जाएंगे। वह महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान का यह दूसरा दौरा है, जब भोपाल से बाहर रहेंगे। दद्दा जी के निधन के तेरहवीं के कार्यक्रम में वह कटनी गए थे। उसके बाद उनका यह दूसरा दौरा है।
शिवराज कल इंदौर और परसों 9 जून को उज्जैन में रहेंगे