जावेद अख्तर और फरहान की तस्वीर को प्रसंशकों ने बताया हमशक्ल

मुंबई,बॉलीवुड की समर्थ अभिनेत्री शबाना आजमी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपनी गतिविधियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। बीते दिनों वह कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए चर्चा में थीं। अब उन्होंने जावेद अख्तर और फरहान अख्तर का एक कोलाज पोस्ट किया। इसमें दोनों की शक्लें हूबहू मैच कर रही हैं। शबाना ने शेयर की जावेद के यंग डेज की तस्वीर शबाना आजमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फरहान और जावेद की तस्वीरें शेयर की हैं। जावेद की तस्वीर पुरानी है। अपनी जवानी के दिनों में वह एकदम फरहान जैसे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में सिर्फ दोनों के चेहरे दिख रहे हैं और हमशक्ल लग रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर कई रिऐक्शंस आए हैं। एक फॉलोअर ने लिखा है कि अब फरहान जान सकते हैं कि 60 के होकर वह कैसे दिखाई देंगे। फरहान को जावेद की कार्बन कॉपी भी बताया है। शबाना आजमी इस साल कार हादसे का शिकार हो चुकी हैं। इस हादसे में उनको सिर पर चोट आई थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि चमत्कार ही है जो उनकी एक भी हड्डी नहीं टूटी। फिलहाल वह कोरोना वायरस के लिए जागरूकता फैला रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *