जयपुर,राजस्थान में कोरोना संकमित मरीजों की संख्या दिन पे दिन बढते बढते आज 3655 तक पहुंच गई है तो वहीं राजस्थान में 103 लोगों मौत भी चुकी है ऐसे में सरकार कोरोना संक्रमित मरीजों के ईलाज में जी जान से जुटी है और बचाव के प्रबंधन भी किए जा रहे है उन बचाव के प्रबंध में लोगों को घरों से नहीं निकलने देने के लिए केन्द्र के निर्देशों के अनुसार प्रदेश के उन क्षेत्रों को जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या अधिक मिल रही है उसे रेड , ओरेंज, ग्रीन में बांटकर चिकित्सा विभाग काम कर रहा है पर जो रेड जोन है वहां प्रशासन ने कफ्र्यू लगा रखा है।
जयपुर की 60 से अधिक कॉलोनियों में प्रशासन ने कर्फ्यू घोषित किया हुआ है। खासकर रामगंज इलाका सबसे ज्यादा संक्रमित है जयपुर के 33 थाना इलाके में फैले कोरोना के कारण भट्टा बस्ती व खोह नागोरियान इलाके में एक-एक जगह और कफ्र्यू लगाया गया है वहीं कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कारण भट्टा बस्ती इलाका, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2, सेक्टर 3 में न्यू जालूपुरा, भौमिया कच्ची बस्ती व तिराहे बिहारी मस्जिद और खोह नागोरियान में शिकारियों की ढाणी में आंशिक कफ्र्यूू लगाया गया है। इन इलाकों की कॉलोनियों में कफ्र्यू लागूम लागू है जिनमें जालूपुरा-1, संजय सर्किल-1, लालकोठी-2, सदर- 3, गलतागेट- 2, ब्रह्मपुरी- 5, नाहरगढ़-1, भट्टा बस्ती-4, शास्त्री नगर-3, आमेर-2, करधनी-3, करणी विहार-1, मुरलीपुरा-2, सिन्धी कैम्प-1, झोटवाड़ा-1, मुहाना-2, महेश नगर-1, आदर्श नगर-2, खोह नागोरियान- 5, मोती डूंगरी-5, ट्रांसपोर्ट नगर-1, मालपुरा गेट- 2, प्रताप नगर-1, बजाज नगर- 4, मालवीय नगर- 1 गांधी नगर- 1, सांगानेर- 1, रामनगरिया-1, सोढ़ाला-5 कॉलोनियां शामिल है।
राजस्थान में नहीं सुधरे कोरोना के हाल, जयपुर की 60 से अधिक कॉलोनियों में लगाना पड़ा कर्फ्यू