रायपुर,छत्तीसगढ़ राज्य के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत आज अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया है। जैसा की पता है जोगी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल लाया गया जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति नजर बनाये हुए हैं उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर फिलहाल रखा गया है। जबकि डाक्टरों की पूरी टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। गौरतलब है कि उन्होंने अपनी एक क्षेत्रीय पार्टी बनाई थी। वर्तमान में उनकी पार्टी से पांच विधायक हैं जिसमें स्वयं अजीत जोगी भी शामिल हैं। श्री अजीत जोगी की अचानक तबीयत खराब होने की जानकारी लगने पर राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाके से उनके भारी समर्थक रायपुर पहुंचने लगे हैं। हॉस्पिटल के बाहर भी समर्थकों का धीरे-धीरे तांता लग रहा है और अजीत जोगी के लिए उनके समर्थकों द्वारा जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। कि जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके पुत्र अमित जोगी से दूरभाष पर चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा कर पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अमित जोगी को आश्वस्त किया और कहा कि चिंता न करें श्री जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
पूर्व सीएम अजीत जोगी को दिल का दौरा पड़ा, हालत गंभीर हॉस्पिटल में भर्ती कराये गए