इंदौर में अब नेहरू नगर में भी कोरोना ने पाँव पसारे, एक ही परिवार के 10 लोग सहित 17 पॉजिटिव

इंदौर, शहर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। नेहरू नगर की एक, दो, तीन, चार और छह नंबर गली में इस महामारी ने पैर पसार लिए हैं। शुक्रवार को गली नंबर दो में एक ही परिवार के 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा सात अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आते ही एसडीएम, तहसीलदार व स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके घर पहुंची और जानकारी मांगी कि वे किसी से मिले तो नहीं। इनके पड़ोसियों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही इन पर निगरानी रखी जाएगी। कोई लक्षण दिखे तो उनके सैंपल लेकर क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके बाद एमआइजी थाना क्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 80 हो गई है। नेहरू नगर की आधी से ज्यादा गलियों को कंटेनमेंट एरिया में तब्दील किया गया है। यहां बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। जिन गलियों में कोरोना मरीज नहीं हैं, वहां लोगों को घर में रहने की समझाइश दी जा रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देख पुलिस ने भी सख्ती शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *