कोरोना संक्रमितो की संख्या देश भर 30 हज़ार को पार कर गई, अब तक 939 मौते भी हुई

नई दिल्ली, देशभर में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 29,572 पहुंच गई है वही अब तक 938 लोग अपनी जान गवां चुके है। हालांकि देश में 7,141 मरीज करीब 25% लोग इस वायरस से ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। वही 21492 लोगों का इलाज अभी जारी है। कोरोना वायरस का सर्वाधिक प्रकोप महाराष्ट्र में है। यहां पर 8590 मामले अब तक सामने आ चुके हैं, जिसमें से 369 की मौत और 1282 मरीज ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में सोमवार को 522 नए मरीज मिले। गुजरात में भी सोमवार को 247 नए मरीज मिलने के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 3548 पहुंच गई है। यहां पर 394 लोग ठीक होने में कामयाब हुए हैं लेकिन 162 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, और उत्तरप्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2000 अथवा उससे अधिक है। इस प्रकार महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25,585 है जोकि भारत में सोमवार रात 10 बजे तक मिले संक्रमित लोगों की संख्या का 87.48 प्रतिशत है। इन राज्यों को छोड़कर बाकी प्रदेशों में कोरोना उतनी तेजी से नहीं फैल रहा है। हालांकि बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर जैसे राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण फैलने की दर थोड़ी अधिक है। लेकिन यहां स्थिति इतनी विस्फोटक नहीं है। जिस तेजी से गुजरात और उत्तरप्रदेश में संक्रमण बढ़ा है वह इन राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। संक्रमण मुक्त होने वाले राज्यों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं बहुत से राज्य ऐसे हैं जिनमें संक्रमण के मामले लगभग स्थिर हो गए हैं, अथवा इकाई में ही हैं। इसे देखकर अब यह लग रहा है कि आने वाले दिनों में देश में ग्रीन जोन की संख्या बढ़ जाएगी। जिन राज्यों में कोरोना का संक्रमण बहुत अधिक फैला हुआ है, वहां पर देश की अधिकांश व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होती हैं। अनेक विशाल उत्पादक इकाइयां भी इन्हीं राज्य में हैं। ऐसी स्थिति में इन राज्यों में सामान्य स्थिति बहाल होने तक देश की मुख्य व्यवसायिक गतिविधियों को संचालित करना आसान नहीं होगा। जिसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *