भोपाल, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में आज 28 व्यक्तियों की कोरोना सेम्पल की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक भोपाल में 158 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर जा चुके है।
उन्होंने बताया कि आज 31 कोरोना के नए मरीज मिले है, इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। सभी कोरोना संक्रमित (कोविड-19) 31 व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इनके घर को एपिक सेन्टर घोषित कर 1 किमी क्षेत्र को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। यह जानकारी रात्रि 9 बजे तक की है।
भोपाल में आज तक कुल 449 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।
भोपाल के अभी तक 158 व्यक्ति एम्स, चिरायु और बंसल हॉस्पिटल से कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके है। जबकि कोरोना संक्रमित 13 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। जिनमे 2 मरीजो की 25 अप्रेल और 1 कोरोना मरीज की मृत्यु 26 अप्रेल को हुई थी।
भोपाल में कोरोना के 31 नए मरीज पॉजिटिव आये, 28 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे