जबलपुर,जबलपुर शहर में भी अब कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है, रविवार को कोरोना के पांच पाजिटिव मामले सामने आए है. इसके साथ ही जबलपुर में कोरोना पाजिटिव मामलों की संख्या अब बढ़कर 64 हो गई है, जिसमें सात स्वस्थ्य होकर घर लौट आए है, वहीं एक महिला की मृत्यु के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी आज 5:00 बजे सामने आए उसमें से 3 मरीज इस महिला की परिवार जन से एक उसकी बेटी और दो नातिन है जबकि एक युवक मझौली के ग्राम पौड़ी का निवासी बताया जा रहा है और दूसरे से विजय नगर के निवासी है दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है
बताया जाता है कि जबलपुर में कोरोना पाजिटिव मामलों की बढ़ती संख्या के साथ ही शहरवासियों की टेंशन भी बढऩे लगी है, आज आईसीएमआर से आई 51 सेम्पल की जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें शुभम काछी उम्र 21 वर्ष, आरके पांडेय 66 वर्ष, अफसाना बेगम 42 वर्ष, अल्कामा अंजुम 17 वर्ष, सुहैल अहमद उम्र 16 वर्ष की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है. जिसमें एक युवक शुभम काछी ग्राम पौड़ी तहसील मझौली 14 अप्रेल को ट्रक में बैठकर आंध्र प्रदेश से जबलपुर आया था, जिसे क्वारेंटाइन किया गया था.
इसी तरह विजय नगर निवासी आरके पांडे है जो 20 मार्च को फ्लाइट से बैंगलूरु से जबलपुर आए थे, इन्हे भी क्वारेंटाइन किया गया था, श्री पांडेय को पैर में फे्रेक्चर हो गया था, जिसके चलते वे राइट टाउन में डाक्टर मुकर्जी के यहां इलाज कराने गए थे, डाक्टर ने ही उन्हे जांच कराने की सलाह दी थी.
इसके अलावा तीन पाजिटिव अल्काना, सुहैल व अफसाना चांदनी चौक में शायदा बेगम के रिश्तेदार है. इस तरह से जबलपुर में अब कोरोना पाजिटिव मामलों की संख्या 64 हो गई है, लगातार बढ़ रही इस संख्या के चलते अब शहर में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है. वहीं एक महिला शायदा बेगम निवासी चांदनी चौक की मौत हो चुकी है.
ऐसे बन गई चैन
बाहर से आने वाले को रोना पॉजिटिव निकल रहे शुभम काछी 14 अप्रैल को आंध्र प्रदेश से ट्रक में बैठकर मझौली के ग्राम पौड़ी आया था उसे वहीं पर क्वॉरेंटाइन रखा गया था इसके बाद 20 मार्च को विजय नगर निवासी 66 वर्षीय आर के पांडे फ्लाइट से बेंगलुरु से जबलपुर आए थे जबकि और अलकाना मृतिका शायद आ बेगम की बेटी वाह सोहेल और अफसाना उसकी नाती नातिन हैं पाटन के बाद अब मझौली में भी एक मरीज सामने आने से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोनावायरस का संक्रमण फैलता नजर आ रहा है।
जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 64 पार फिर आये पांच नए संक्रमित मरीज