नई दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार(19 अप्रैल) सुबह 8 बजे तक भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से 507 लोगों की मौत हो गई है और अब तक कुल 15,723 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 2466 लोग ठीक हो गए हैं, वही 12,974 मरीजों का इलाज जारी है। पिछले 24 घंटे में 1,334 मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक सरकार ने शनिवार को कोरोना वायरस रोगियों का इलाज करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए डीएचबी ग्लोबल से 2 लाख अन्य प्रमुख फार्मास्यूटिकल्स से 1 लाख का पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट ऑर्डर दिया है।
महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित
देश में आए कुल मामलों में सबसे अधिक पॉजिटव मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 3651 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 211 लोगों की कोरोना से यहां मौत हो चुकी है। राज्य में कोराना से 365 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली में अब तक 1893 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कोरोना से 72 मरीज ठीक हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश में अब तक 1407 केस सामने आ चुके हैं। यहां मौत का आंकड़ा 70 तक पहुंच चुका है। मध्यप्रदेश में 127 मरीज ठीक हुए हैं। गुजरात में अब तक 1376 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में मौत का आंकड़ा 53 तक पहुंच गया है, वहीं 93 मरीज यहां ठीक हो चुके हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 969 मामले सामने आ चुके हैं। यहां कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 14 है। यूपी में कोरोना वायरस से 86 मरीज ठीक हो चुके हैं।इसके बाद तेलंगाना में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 809 तक पहुंच गई है, वहीं मरने वालों का आंकड़ा 18 तक पहुंच गई है। राज्य में कोरोना से 186 मरीज ठीक हो चुके हैं।
कोरोना संक्रमितो की देश में तादाद 15723 हुई, 1334 नए केस के साथ अब तक कुल 507 की मौत