आवारा कुत्तों से भी फैल सकता है कोरोना वायरस

न्यूयार्क,वैज्ञा‎निकों द्वारा एक नई रिसर्च में दावा किया जा रहा है कि कुत्तों के जरिए भी कोरोना वायरस फैल सकता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आवारा कुत्तों, खासकर उनकी आंतों की इस महामारी की उत्पत्ति में भूमिका है। अध्ययन के अनुसार, यह बीमारी सांपों से शुरू होकर कई प्रजातियों में होती हुई हाल ही में पेंगोलिन तक पहुंची है। कनाडा में ओटावा यूनिवर्सिटी के शिहुआ शिया के अनुसार इन जानवरों से लिए गए वायरस काफी अलग हैं। पूरी दुनिया में वैज्ञानिक उन प्रजातियों का पता लगाने में जुटे हैं जिनसे कोरोना वायरस मूल रूप से निकला और इंसानों तक पहुंच गया। अध्ययन में कहा गया है कि संभवत: इन सभी जानवरों का कोविड-19 के संक्रमण को एक दूसरे के बीच फैलाने में हाथ रहा है। इस प्रकार यह चमगादड़ों तक और उसके बाद इंसानों तक पहुंचा। बता दें कि कोरोना वायरस के फैलने को लेकर विभिन्न देशों के वैज्ञानिक इसके लिए जिम्मेदार विभिन्न प्रजातियों का अध्ययन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *