भोपाल में कोरोना के 21 पॉजीटिव केस के साथ अब तक 120 मामले, तीन डॉक्टर भी हुए संक्रमित

भोपाल, राजधानी में 21 कोरोना पॉजीटिव मरीज सामने आए हैं, जिसे देखते हुए भोपाल अब हाई सेंसेटिव जोन में आ गया है। इसमें से 3 डॉक्टर पल्लव दुबे, वीरेंद्र कुमार, रोशनी दिलबगी कोरोना संक्रमित हुए है। 18 अधिकारी कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग व उनके परिवार के लोग हैं। वही तीन पुलिसकर्मियों के परिजनों संक्रमित पाए गए है। इस तरह भोपाल में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या 120 पहुंच गई है।
बता दें कि शुक्रवार को जारी सूची में संक्रमित पाए गए डॉक्टर पल्लव दुबे विगत दिनों पॉजिटिव पाए गए उपेंद्र दुबे के बेटे हैं। सविता दुबे पत्नी बताई जा रही है। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के सौरभ पुरोहित की पत्नी सुनीता पुरोहित व 2 साल का बच्चा वीर पुरोहित भी करना पर संक्रमित पाया गया है। इसी तरह पीसी थॉमस, मेरी थॉमस, एलन थॉमस भी कोरोना के पॉजिटिव पाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *