सागर में भी कोरोना की दस्तक, 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव उसे बीएमसी में भर्ती किया गया

सागर,सागर में कृष्णगंज निवासी एक 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटेव पाया गया है। युवक को टीबी अस्पताल के आईसोलेषन वार्ड में रखा गया था। उसे सर्दी खासी और बुखार के लक्षण थे। बीएमसी के डीन डा. जीएस पटेल ने बताया कि उसकी एम्स भोपाल से आई रिर्पोट में पॉजिटिव पाया गया है। अब उसे कोरोना वायरस के उपचार हेतु बनाये गए बीएमसी के वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। युवक की स्थिति समान्य है और तकलीफ का इलाज किया जा रहा है।
सागर में एक पॉजिटिव मरीज के जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार, जिला सीईओ इच्छित गढ़पाले, सिटी मजिस्ट्रेट पवन वारिया तथा नगर निगम उपायुक्त डा. प्रणय कमल खरे ने संबंधित वार्ड का भ्रमण किया।
कलेक्टर श्रीमती मैथिल ने मरीज के घर एवं आस-पास के घरों और गलियों को तत्काल सेनेटाईज करने निर्देश दिये है। आस-पास के परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिये है। मरीज घर के आस-पास के 3 किलो मीटर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने को स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम को कहा गया है। पूरे क्षेत्र में कंटेन्मेंट किया जा रहा है। लोगों को घरों में ही रहने को कहा जाये। घरों से निकलने पर प्रतिबंध रहे। नगर निगम के अधिकारियों को पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई के विषेष प्रबंध करने के निर्देश दिये गए है। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये है कि मरीज किन-किन के संम्पर्क में आया है। उन सबको चिन्हित कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करें और उन पर नजर रखे। उन्हें आईसोलेशन किया जाये। उनका उपचार किया जाये। कलेक्टर श्रीमती मैथिल ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि क्षेत्र को कंटेन्मेंट किया जाये। कंटेन्मेंट के दौरान के दौरान लोगों को अत्याआवष्यक वस्तुओं की दिक्कत न रहे। जरूरत मंदों को राशन आदि उपलब्ध करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *