देश में कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद 6412 और 199 की मौत

नई दिल्ली, देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के 547 नए मामले आए हैं और 30 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई है। इसमें 5709 सक्रिय हैं, 504 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 199 लोगों की मौत हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के 547 नए मामले आए हैं और 30 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई है। इसमें 5709 सक्रिय हैं, 504 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 199 लोगों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र में कोरोना का नेशनल रेकॉर्ड
कोरोना वायरस के गंभीर संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र ने एक दिन में सबसे अधिक पॉजिटिव केस और मौत का नेशनल रेकॉर्ड सेट किया है। गुरुवार को राज्य में एक दिन में कोरोना वायरस के 229 केस सामने आए, जबकि 25 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र में इस जानलेवा वायरस के अब तक 1364 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। वहीं 97 लोग दुनिया छोड़ चुके हैं। महाराष्ट्र में दिन पर दिन कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बुधवार को राज्य में 150 केस और 18 की मौत का आंकड़ा सामने आया था। वहीं गुरुवार को एक कदम आगे बढ़ते हुए कोरोना का नेशनल रेकॉर्ड स्थापित कर लिया। पॉजिटिव केस बढऩे का जो दर बुधवार को 6.2 प्रतिशत था, वह गुरुवार को 7.1 प्रतिशत हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *