अब तो भैया घरो में रहो … इन्दौर पुलिस ने सड़क पर उतारे कोरोना भूत

इन्दौर, इन्दौर में परेशान हो चुकी पुलिस ने अब बिला वजह सड़कों पर मटर गश्ती कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को घर में पहुचाने के लिए नया प्रयोग शुरू किया है। कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन बार-बार लोगों सेअपने घरों में रहने की अपील कर रहा है परन्तु ना जाने क्यों लोग कोरोना के संक्रमण फैलने की प्रशासन की चेतावनी को गंभीरता से ले ही नहीं रहे वे कर्फ्यू को मजाक समझ बाहर घूमने में अपनी बहादुरी समझ रहे हैं तो ऐसे इन्दौरी बहादुरों से लॉकडाउन का पालन करवाने और उन्हें फिर से उनके घरो में खदेड़ने के लिए पुलिस ने अब सड़क पर कोरोना भूत उतारे हैं।
अपने अनूठे प्रयोग के चलते इन्दौर पुलिस ने इस तरह भूत की वर्दी में कुछ लोगों को सड़कों पर उतार दिया है ताकि लोग समझाईश से ना सही डर से ही घरों में रहे और कोरोना के कहर से स्वंय भी बचे और अपने परिवार तथा गली, मोहल्ले, कालोनी और शहर को बचावे। पुलिस ने अपनी पुलिसिया सख्ती छोड लॉकडाउन पालन कराने के लिए ये अनूठा प्रयोग किया तो है कितना सफल होता वक्त बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *