शिल्पा शेट्टी के आंखमार वीडियो की तुलना प्रिया प्रकाश वारियर के वीडियो से हो रही

मुंबई, बॉलीवुड की ठुमका क्वीन शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने आंखमार वीडियो को लेकर खासी चर्चा में हैं। इससे पहले दक्षिण भारत की नवोदित अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर को शायद ही भूलें होंगे आप। अपनी कातिल आदाओं के साथ आंख मारकर वो रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। गोली चलाकर आंख मारने का उनका वो अंदाज लोगों को खूब भाया था। अब शिल्पा शेट्टी उन्हें पूरी टक्कर दे रही हैं। शिल्पा शेट्टी का ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम हो या टिकटॉक वो अक्सर अपने प्रशंसकों के लिए नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। टिकटॉक पर शिल्पा जब से आई हैं, तब से वो धमाल मचा रही है। उनके टिकटॉक वीडियो के लोग दीवाने हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो गोली मारकर आंख मार रही हैं। इस वीडियो से प्रिया प्रकाश वारियर का वो वीडियो फिर से ताजा हो गया, जिससे वो रातोरात स्टार बन गई थीं। शिल्पा शेट्टी ने टिकटॉक के इस वीडियो पर कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं भी दबंग। आपको कौन सा लुक पसंद आया।’ इस वीडियो को अब तक 18 लाख लोग देख चुके हैं। शिल्पा शेट्टी ने इसे हैशटैग दबंग दिया है। अभी कुछ दिन पहले शिल्पा का नागिन डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, ये वीडियो भी टिकटॉक वीडियो था। वर्कफ्रंट की बात करें तो लंबे समय से बॉलीवुड से दूर शिल्पा शेट्टी जल्द ही ‘हंगामा 2’ और ‘निकम्मा’ में नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *